जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला DAV फ्लाईओवर के पास से सामने आया है, जहां एक चोर दिनदहाड़े बाइक चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बाइक नंबर PB 08 EL 7725 हांडा प्रॉपर्टी दफ्तर के बाहर खड़ी थी। CCTV फुटेज में नीली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति पहले दफ्तर के आसपास घूमता दिखाई देता है। इसके बाद वह बाइक के पास पहुंचता है और मास्टर चाबी की मदद से महज कुछ सेकंड में बाइक चोरी कर फरार हो जाता है।

यह भी पढ़े:-डेराबस्सी में युवक पर हमला, दोनों हाथों की उंगलियां कटीं; चंडीगढ़ PGI रेफर
पीड़ित के अनुसार, चोरी की यह वारदात दिनदहाड़े हुई। CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। साथ ही चोरी की बाइक को बरामद करने के लिए जांच की जा रही है।

