फरीदकोट -(मनदीप कौर)- पंजाब के फरीदकोट जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां संपत्ति विवाद को लेकर बेटे पर अपने बुजुर्ग पिता की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की बेटी मुक्तसर जिले के गांव बरकंदी निवासी सुखप्रीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने उसके भाई, भाभी समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे हरविंदर सिंह उर्फ निक्का और उसके साले चरणजीत सिंह उर्फ चन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

