मोहाली -(मनदीप कौर)- मोहाली के डेराबस्सी में EPS जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास एक 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के दोनों हाथों की उंगलियां कट गईं, जबकि सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक की पहचान आदिल के रूप में हुई है, जो रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता है।
करीब आधा दर्जन युवकों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने आदिल को घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर और दोनों हाथों पर कई वार किए।
यह भी पढ़े:-शामली में सिंगर अंकित बालियान की हत्या, गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी! जिम के बाहर 20 राउंड फायरिंग
गंभीर रूप से घायल आदिल मौके पर ही गिर गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे तुरंत डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर
डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आदिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे PGI चंडीगढ़ भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिवार के मुताबिक, आदिल की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस हमले के पीछे की वजह का भी पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

