जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर स्थित हाईवे टेस्ट सेंटर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के मुताबिक, युवक फिल्लौर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

