पंजाब-(मनदीप कौर)- असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनकी दादी माता चरण कौर के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत ने उन्हें एक दिन की अंतरिम जमानत दी है। अमृतपाल सिंह कल पंजाब पहुंचेंगे।
परिवार ने अदालत से 14 से 17 नवंबर तक चार दिन की जमानत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने केवल एक दिन की राहत दी। उनके वकील कर्मवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।


गौरतलब है कि माता चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था। अमृतपाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इच्छा को देखते हुए परिवार ने अंतिम संस्कार रोक रखा था। करीब साढ़े तीन साल से अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
वहीं, 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह के उतरने को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। खडूर साहिब और धूरी सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

