पंजाब -(मनदीप कौर)- पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत आज न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कुल 38 अधिकारियों को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है, जिससे कई जिलों में न्यायिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
जालंधर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरभय सिंह गिल का तबादला फतेहगढ़ साहिब कर दिया गया है। अब वे वहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी जगह प्रिया सूद को जालंधर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे शहीद भगत सिंह नगर में इसी पद पर कार्यरत थीं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/si-gulshan-kaur-death-patiala/
इसके अलावा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसविंदर सिंह को जालंधर में नई स्थापित एनआरआई अदालत में तैनात किया गया है। वहीं, विनीत कुमार नारंग को जालंधर से गुरदासपुर स्थानांतरित किया गया है।
दूसरी ओर, श्री मुक्तसर साहिब से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिता सिंह को जालंधर में परिवारिक अदालत के प्रिंसिपल जज के रूप में नियुक्त किया गया है।
इन तबादलों को प्रशासनिक सुधार और न्यायिक कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

