जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर में नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जालंधर समेत पूरे पंजाब में दोबारा बंद का आह्वान किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले में केवल निलंबन नहीं, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/hajipur-bribe-clerk-arrest/
इस बीच एसआईटी के गठन का भी स्वागत किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल जांच से बात नहीं बनेगी। उनका कहना है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने बताया कि आज पंजाब बंद का असर कई जिलों में देखने को मिला, जबकि जालंधर में केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। उन्होंने दोहराया कि उनकी मुख्य मांग डीएसपी को बर्खास्त करना और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाना है।

