पंजाब -(मनदीप कौर)- पंजाब में आज सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां अचानक पुल टूटने के कारण 2 ट्रक पुल में धंस गए। हादसे के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हादसे के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुल टूटने के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। फिलहाल पुल टूटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

पियाला-संगरूर बाईपास पर टूटा पुल, ट्रक आग की चपेट में
पियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर के ऊपर बने पुल के टूटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुल टूटने के दौरान वहां से गुजर रहे 2 ट्रक पुल के हिस्से में धंस गए, जबकि एक ट्रक में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों और नुकसान को लेकर प्रशासनिक जांच जारी है।

