जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर के Football Chowk पर देर रात एक तेज रफ्तार सड़क हादसे में बाइक सवार Delivery Boy गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार Swift कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, Delivery Boy मिंटू नामक युवक अपनी Splendor बाइक पर बस्ती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार Swift कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और Delivery Boy घायल होकर सड़क पर गिर गया।

यह भी पढ़े:- गरीब परिवार के घर में लगी भीषण आग, सामान और ₹38 हजार जलकर राख
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपी चालक नशे की हालत में पाया गया और वह ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
पुलिस को बाद में Civil Hospital से सूचना मिली कि घायल मिंटू को गंभीर चोटों के कारण उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया।
पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 245, दिनांक 24 सितंबर 2026 को थाना डिवीजन नंबर-7 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दातर भी बरामद करने की जानकारी दी है।
इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय चेतन और 18 वर्षीय लविश को गिरफ्तार किया है। दोनों जालंधर के वाल्मीकि मोहल्ला, गढ़ा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

