जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर के शिव विहार इलाके में स्नैचरों का आतंक देखने को मिला है। सुबह करीब 8 बजे हथियारों से लैस बाइक सवार युवकों ने एक दंपती को निशाना बनाते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दंपती पैदल गली से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद दोनों ने तेजधार हथियार निकालकर दंपती को डराया और महिला से स्नैचिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-grande-spa-center-police-raid/
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में वारदात को लेकर डर का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित दंपती शिव विहार का रहने वाला है और रोजाना की तरह घूमकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। गनीमत रही कि वारदात के दौरान दंपती के पास कोई बड़ा सामान या अन्य कीमती वस्तु मौजूद नहीं थी, जिससे नुकसान सीमित रहा।
पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इलाके में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि स्नैचरों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

