फिरोजपुर -(मनदीप कौर)- काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने BSF के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सीमा पार से चल रहे एक बड़े नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 30.200 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर और BSF की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया। बरामद की गई हेरोइन की मात्रा करीब 30.2 किलोग्राम बताई जा रही है।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-shiv-vihar-snatching/
इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का के पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों की जांच कर रही है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क किन लोगों से थे और सीमा पार बैठे हैंडलरों से उनका किस तरह संबंध था। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पंजाब पुलिस ने सीमा पर निगरानी और कड़ी करने तथा सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

