जालंधर -(मनदीप कौर)-
जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड स्थित Grande Spa Center में पुलिस ने रेड की। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इलाके में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसी के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए Grande Spa Center में छापेमारी की।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/pathankot-dalhousie-highway-road-accident/
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान 8 से 10 युवतियों और 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय स्तर पर कुछ स्पा सेंटरों में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां चलने की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई से इलाके के अन्य स्पा सेंटरों में भी हलचल मच गई है।
फिलहाल Grande Spa Center में हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

