जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर शहर के कई इलाकों में 16 मई को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है। बिजली विभाग की ओर से रखरखाव और जरूरी तकनीकी कार्यों के चलते अलग-अलग 11 केवी फीडरों को कुछ घंटों के लिए बंद रखा जाएगा। विभाग ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड, मंडी रोड, प्रताप बाग, भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक और कृष्णा नगर इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कटौती 11 केवी मंडी रोड और रेलवे रोड फीडर पर काम के कारण की जाएगी।
इसके अलावा 11 केवी किला मोहल्ला फीडर से जुड़े धन मोहल्ला, किला मोहल्ला, काजी मोहल्ला, खिंगरा गेट, पंज पीर बाजार, अटारी बाजार, शिवराजगढ़ और अड्डा होशियारपुर क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
वहीं, 11 केवी अर्बन एस्टेट फीडर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान बशीरपुरा, कमल विहार और ठाकुर सिंह कॉलोनी में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
बिजली विभाग ने कहा है कि यह कटौती जरूरी मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते की जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

