जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक्साइज विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। एक्साइज कमिश्नर रणजीत सिंह के दिशा-निर्देशों और असिस्टेंट कमिश्नर हरसिमरत ग्रेवाल की अगुवाई में टीम ने तीन स्थानों पर दबिश देकर रिकॉर्ड और शराब के स्टॉक की जांच की।
कार्रवाई के दौरान एक स्थान पर स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया। वहीं जांच के दौरान संदिग्ध होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें और दूसरे राज्यों में इस्तेमाल की गई शराब की बोतलें भी मिलीं।

J.P. Hospitality में मिली अनियमितता
एक्साइज टीम ने J.P. Hospitality में जांच की। यहां स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया। परिसर से असामान्य होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें और अन्य राज्यों में इस्तेमाल की गई शराब की बोतलें बरामद होने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़े:-नकोदर के पूर्व सब-पोस्टमास्टर को PMLA मामले में सजा, 1 साल 6 महीने की जेल
टीम ने संबंधित व्यक्ति का बयान दर्ज किया और लागू नियमों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Blessed and Dressed में स्टॉक का मिलान
इसके बाद टीम ने Blessed and Dressed में निरीक्षण किया। यहां स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मौजूद भौतिक स्टॉक का मिलान किया गया, जो सही पाया गया।
हालांकि, जांच के दौरान पंजाब से बाहर के राज्यों की शराब वहां नहीं मिली और स्टॉक रजिस्टर भी पूरा पाया गया।
Para Foods में भी हुई जांच
एक्साइज टीम ने Para Foods में भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान मैनेजर verification के लिए ड्राफ्ट बीयर का रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद टीम ने स्टॉक रजिस्टर के आधार पर IMFL स्टॉक की जांच की, जो सही पाया गया।
एक्साइज विभाग के अनुसार, जहां भी नियमों के उल्लंघन या रिकॉर्ड में कमी पाई गई है, वहां संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

