जालंधर -(मनदीप कौर)- अलास्का चौक के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करतार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि युवक डिलीवरी बॉय था और स्कूटी पर सवार होकर रेलवे रोड की तरफ जा रहा था।
करतार बस की चपेट में आया युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान अलास्का चौक के पास वह करतार बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/punjab-awara-kutton-ke-jhund-ne-70-saal-ke-buzurg-ko-nochha/
मृतक की स्कूटी पर डिलीवरी कंपनी का बैग भी रखा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
ड्राइवर मौके से फरार, कंडक्टर हिरासत में
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बस के कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कंडक्टर को थाने ले जाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के कारणों और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

