जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के बीएसएफ चौक के पास हुए एक्टिवा ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार मोगा के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हैंड ग्रेनेड और IED बरामद होने का दावा किया गया है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/hoshiarpur-awara-kutton-ka-hamla-bachchi-ki-maut/
जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी की पहचान नवांशहर के बंगा निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि विस्फोटक सामग्री ड्रोन के जरिए पहुंचाई गई थी। एजेंसियों को शक है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी का नाम फगवाड़ा धमाके और चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

