जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर के बस्ती शेख इलाके में शुक्रवार को फ्लेक्स बोर्ड की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने बेसबॉल बैट से दुकान के शीशे और सामान को नुकसान पहुंचाया और मौके से फरार हो गए।
दुकान मालिक ने आरोप लगाया कि यह हमला पारिवारिक रंजिश के चलते करवाया गया है। उनका दावा है कि उनके दामाद ने अज्ञात युवकों को भेजकर दुकान में तोड़फोड़ करवाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़े:-लुधियाना कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

