जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के कमल विहार इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोहल्ला वासियों ने एक युवक को ईंट चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे कुछ अज्ञात लोग इलाके में बन रहे एक घर के बाहर रखी ईंटों की चोरी कर रहे थे।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/corporation-workers-protest-strike/
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक स्थानीय व्यक्ति ने इस वारदात को देख लिया और तुरंत मोहल्ला प्रधान को इसकी सूचना दी। इसके बाद घर के मालिक को भी सूचित किया गया।
मोहल्ला वासियों की सतर्कता के चलते एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जबकि बाकी आरोपी फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

