जालंधर -(मनदीप कौर )- आज कॉरपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा कॉरपोरेशन दफ्तर का घेराव किया गया, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, सीवरमैन और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/sandigdh-maut-yuvak-batala/
मौके पर कॉरपोरेशन प्रधान ने बताया कि पहले जो 1196 भर्तियां निकाली गई थीं, उन पर लागू किए गए रोस्टर सिस्टम को खत्म किया जाना चाहिए। इसके अलावा, जो 10 हेल्पर वर्कर रखे गए थे, उन्हें पहले पक्का किया गया, लेकिन केवल 2 महीने की सैलरी देने के बाद टेंडर को रद्द कर दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि सीवरमैन को पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाए और उनकी नौकरी को स्थायी किया जाए।
कॉरपोरेशन प्रधान ने ऐलान किया कि कल सभी कर्मचारी दोबारा यहां इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, सभी सफाई कर्मचारी, सीवरमैन और कॉरपोरेशन के अन्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी फैसला ले चुके हैं।

