मिर्जापुर -(मनदीप कौर )- इस समय की सब से बड़ी दुखद खबर उतर प्रदेश के मिर्जापुर से सामने आ रही है । यहां बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में बेकाबू ट्रक ने स्विफ्ट कार और बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

इस हादसे में बोलेरो में सवार 9 लोग जिंदा जल गए। वहीं, स्विफ्ट कार चालक की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे में शामिल ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस तरह कुल 12 लोगों की जान चली गई।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/kamal-vihar-brick-theft-caught/
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


