जालंधर -(मनदीप कौर)- किशनगढ़ से आदमपुर जीटी रोड पर दौलतपुर गांव के नजदीक कार, मोटरसाइकिल और एक्टिवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल और एक्टिवा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार हुंडई कार नंबर PB05 AD 8569 में सवार अमन नामक व्यक्ति हुशियारपुर से फिरोजपुर की ओर जा रहा था। जब कार दौलतपुर गांव के पास पहुंची तो उसकी मोटरसाइकिल नंबर PB08 EM 1217 से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद एक्टिवा भी आई चपेट में
बताया जा रहा है कि कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक्टिवा सवार महिला भी हादसे की चपेट में आ गई। एक्टिवा और मोटरसाइकिल सवार दोनों को गंभीर चोटें आईं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/pratapgarh-jija-ne-sale-ko-mari-goli/
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ चली गई और पेड़ों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और निजी वाहन के जरिए उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे और कार सवार लोगों के बचने की बात सामने आई है।
वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी अलावलपुर की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व ASI रविंदर सिंह ने किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा किस वाहन चालक की गलती से हुआ और टक्कर की पूरी परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इन्हीं बयानों व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस सड़क हादसे के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

