जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला गली नंबर 3 से सामने आया है, जहां एक चोर घर का गेट खोलकर अंदर घुसा और साइकिल चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक चोर पहले घर के आसपास घूमता दिखाई दिया। इसके बाद उसने मौका देखकर घर का गेट खोला और अंदर दाखिल हो गया। कुछ देर बाद वह घर से साइकिल लेकर बाहर निकला और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े:-3 होटल-बार पर Excise की दबिश, बिना होलोग्राम शराब और अधूरा स्टॉक रजिस्टर मिला
पीड़ित ब्रह्मदेव के मुताबिक घर का गेट खुला हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुसा और साइकिल चोरी कर ले गया। उन्होंने बताया कि वह कढ़ाई का काम करते हैं और चोर सुबह करीब 11:30 बजे साइकिल लेकर फरार हुआ।
पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना भार्गव कैंप पुलिस को दी है। CCTV फुटेज में संदिग्ध का चेहरा भी दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस से चोर की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब चोर की पहचान और गिरफ्तारी पर नजर है।

