फिरोजपुर -(मनदीप कौर)- पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कथित नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.255 किलोग्राम हेरोइन, 2 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई 22 सितंबर को CIA Staff जीरा को मिली सूचना के बाद शुरू हुई। पुलिस ने चोगाठे वाला क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और बाद की पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी को भी काबू किया।

यह भी पढ़े -डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हेरोइन की सप्लाई सीमा पार से ड्रोन के जरिए आने की बात सामने आई है। इस नेटवर्क में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मामले में NDPS Act की धाराओं 21, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

