चंडीगढ़:-(मनदीप कौर)- पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।
यह भी पढ़े:-6.255 किलो हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल बरामद

धमकी की सूचना के बाद हाई कोर्ट परिसर में पुलिस, बम डिटेक्शन टीम, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें पहुंचीं। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी।
सुरक्षा के मद्देनजर हाई कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति या कॉल के स्रोत को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

