बटाला -(मनदीप कौर )- बटाला के नजदीक गांव में एक नौजवान की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। युवक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जिसकी मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इस घटना पर शक जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-120-foot-road-hadsa/
परिवार का कहना है कि युवक की मौत सामान्य नहीं लग रही, इसलिए मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
फिलहाल मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

