जालंधर-( Mandeep kaur)- शहर में बिजली विभाग द्वारा मरम्मत और रख-रखाव के काम के चलते 11 मार्च को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अलग-अलग फीडरों पर काम होने के कारण निर्धारित समय तक बिजली बंद रहेगी।
11 केवी अड्डा होशियारपुर फीडर पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक काम किया जाएगा। इस दौरान किशनपुरा, अजीत नगर, रविदास स्कूल रोड, जगतपुरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
इसी तरह 11 केवी अर्बन एस्टेट फीडर से जुड़े अर्बन एस्टेट फेस-2, रविंदर नगर, 24 कैरट फ्लैट और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं 11 केवी गुरमहर एन्क्लेव फीडर पर काम के चलते गीता कॉलोनी, न्यू गीता कॉलोनी, राज एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा बस्ती गुजां, दिलबाग नगर, गोविंद नगर, न्यू गोविंद नगर, सूर्या नगर, शक्ति पार्क, मेन बाजार, गांव धालीवाल, गाखल, चौगांवा, कोट सदीक, काला सिंघा रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी, गुरु नानक नगर, बरती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, जनक नगर, बड़ा बाजार, चोपड़ा कॉलोनी, बलदेव नगर, राजा गार्डन और उजाला नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

