लुधियाना -(मनदीप कौर)- जालंधर के सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया।
मिली जानकारी के अनुसार गोराया निवासी सुशीला दो महीने की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कृष्णा लैब के बाहर ही उन्होंने बच्चे को जन्म दे दिया।

यह भी पढ़े:- 14 वर्षीय लड़की से मारपीट मामले में नया मोड़, निष्पक्ष जांच की मांग
महिला के बच्चे को जन्म देने की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को तुरंत उपचार के लिए गायनी वार्ड में ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि महिला और नवजात दोनों की हालत स्थिर है तथा डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।
मामले को लेकर अस्पताल स्टाफ की ओर से मीडिया से दूरी बनाए रखी गई। फिलहाल किसी डॉक्टर की ओर से मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों और महिला को लैब के बाहर ही बच्चे को जन्म देने की स्थिति कैसे बनी, इसे लेकर स्थिति अस्पताल के आधिकारिक बयान के बाद और स्पष्ट हो सकेगी।

