Jalandhar- (मनदीप कौर)-Jalandhar के वेस्ट हलके में स्थित बस्ती बावा खेल के राज नगर इलाके से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने इलाके में एक युवक को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल उस युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक किसी भी व्यक्ति ने युवक की पहचान की पुष्टि नहीं की है।
इलाका निवासियों का कहना है कि उन्होंने इसी युवक को एक दिन पहले यानी कल शाम इलाके में घूमते हुए देखा था। हालांकि, आज सुबह जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो वह मृत अवस्था में मिला।
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

