जालंधर -(मनदीप कौर )- जालंधर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला 120 फुट रोड का है, जहां एक तेज रफ्तार कार और एक्टिवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्चा घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक पहले से ही लापरवाही से वाहन चला रहा था और लोगों को धमकाता हुआ जा रहा था। वहीं एक्टिवा सवार बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सही दिशा में जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-bus-bike-hadsa/
घायल एक्टिवा सवार ने बताया कि कार की रफ्तार लगभग 70 से 80 के बीच थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का टायर भी फट गया, जिससे चालक मौके से भाग नहीं सका।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई बलजिंदर ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। दोनों वाहन चालकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

