जालंधर:-(मनदीप कौर )- बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़क का निर्माण कार्य अब शुरू कर दिया गया है। यह सड़क बाबू जगजीवन चौक से लेकर बस्ती दानिशमंदा तक बनाई जा रही है।
यह पूरा प्रोजेक्ट वार्ड नंबर 58 के काउंसलर डॉ. मनीष करलूपिया की निगरानी में किया जा रहा है। इलाके के लोगों के अनुसार, यह सड़क काफी समय से खस्ता हालत में थी, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते थे और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इस संबंध में बात करते हुए डॉ. मनीष करलूपिया ने बताया कि यह प्रोजेक्ट काफी लंबे समय से लंबित था, लेकिन अब इसे प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से दानिशमंदा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।
डॉ. करलूपिया ने इस कार्य के लिए आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने इलाके के सभी निवासियों को इस विकास कार्य की बधाई दी।

