चंडीगढ़:-(मनदीप कौर)- सेक्टर-22 में पुलिस के अकाउंट ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नितिन के मकान नंबर 662 में हुई, जहां वह परिवार के साथ रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस नितिन के बेटे अरमान को अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े:- Punjab-Haryana High Court को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पुलिस को घटनास्थल से देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस नितिन की पत्नी के बयान और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सामने आया है कि नितिन के बेटे अरमान का पहले भी अपनी ही थार से कुछ लोगों को कथित तौर पर रौंदने के मामले में जेल जाने का रिकॉर्ड रहा है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। पुलिस अब पुराने मामले और मौजूदा हत्या के बीच संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।
हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस पूछताछ जारी है। हत्या का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

