फगवाड़ा -(मनदीप कौर )- Lovely Professional University से एक छात्रा की मौत की दुखद खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक छात्रा यूनिवर्सिटी की एक इमारत की 8वीं मंजिल से गिर गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान लक्ष्मी, निवासी तेलंगाना के रूप में बताई जा रही है। वह यूनिवर्सिटी में B.Sc. 3rd ईयर की छात्रा बताई गई है।

यह भी पढ़े:-गुरदासपुर में 57 वर्षीय सतनाम सिंह की हत्या, घर के कमरे में बोरी से ढका मिला शव
जानकारी के अनुसार घटना यूनिवर्सिटी के ब्लॉक-57 में दोपहर करीब 12 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद होने की बात सामने नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

