फगवाड़ा:-(मनदीप कौर)- शहर और आसपास के इलाकों में स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। ताजा मामला गांव नूर से सामने आया है, जहां पतंग लेकर घर लौट रहे एक मासूम बच्चे को बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों युवकों ने बच्चे को पतंग के बारे में बात करने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके गले से चांदी की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है और CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़े:-Manjit Kaur Case: सोशल मीडिया Influencer की मौत मामले में पहली गिरफ्तारी, पिंदा गिरफ्तार

परिवार के अनुसार, बच्चा अपने भाई के साथ पतंग लेने दुकान पर गया था। वापस लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर पतंग की कीमत पूछी। इसके बाद बच्चे को अपने पास बुलाया गया और मौका मिलते ही उसके गले से चांदी की चेन छीन ली गई।
घटना के बाद बच्चा अपने घर पहुंचा और परिवार को पूरी जानकारी दी। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

