चंडीगढ़:-(मनदीप कौर)- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा को गिरफ्तार किया है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक पिंदा पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, मामले में पिंदा की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस पिंदा से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मनजीत कौर की 26 अगस्त को PGIMER चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इससे पहले परिवार की ओर से आरोप लगाया गया था कि जुलाई में मनजीत को अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई और उसे आग के हवाले किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अब पहली गिरफ्तारी की है।

