पठानकोट -(मनदीप कौर)- जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लक्ष्मी ट्रैवल्स की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर कोतरपुर के पास सड़क किनारे खड़े लोगों, एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान रणजीत सिंह और अरुण कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ने की कोशिश की और विरोध प्रदर्शन करते हुए बस में आग लगा दी।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/neet-exam-abolish-demand-tamil-nadu-cm-vijay-center-government/
घटना की सूचना मिलते ही नंगलभूर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

