जालंधर -( मनदीप कौर)-इस समय की सब से बड़ी खबद जालंद से सम आ रही है ,यह कूड़े प्लाट में भयानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक कालासंघियां रोड पर स्थित कूड़ा प्लांट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में मौजूद एक नहीं बल्कि तीन फैक्ट्रियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना के समय वहां मौजूद लोगों को गांव वालों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मौके पर रह रहे लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि उनकी आजीविका और रहने का ठिकाना दोनों इसी स्थान पर निर्भर थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे रोजाना कूड़ा इकट्ठा कर अपना गुजारा करते थे और वहीं रहते भी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर कई गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जिनमें से 3-4 सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। हालांकि, अन्य सिलेंडरों को समय रहते हटाकर खेतों में फेंक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

