पंजाब -(मनदीप कौर)- पंजाब में गर्मी के साथ-साथ सियासी माहौल भी गरमाने लगा है। आने वाले महीने मई में राजनीतिक गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच सकती हैं, क्योंकि राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब में करीब 9 नगर निगमों और 100 से अधिक नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव 16 या 17 मई के आसपास कराए जा सकते हैं। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी बीच, स्थानीय सरकार विभाग ने वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कई नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए आरक्षण से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं।
सरकार द्वारा इन संस्थाओं में पहले ही प्रशासकों की नियुक्ति की जा चुकी है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। वार्डों का आरक्षण सामान्य वर्ग, महिलाओं, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के लिए तय किया गया है।
पंजाब में नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, मई में मतदान की संभावना.
Leave a comment
Leave a comment

