जालंधर -(मनदीप कौर)- NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहा छात्रों का आंदोलन अब पंजाब के जालंधर तक पहुंच गया है। शनिवार को जालंधर के DC ऑफिस स्थित PUDA कॉम्प्लेक्स के बाहर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और भूख हड़ताल के साथ अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि वे दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में यह भूख हड़ताल कर रहे हैं। छात्रों के अनुसार यह प्रदर्शन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/mawan-dhiyan-satkar-yojana-70-lakh-registration-1-august-installment/
छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनका यह आंदोलन किसी भी राजनीतिक दल या संगठन की अगुवाई में नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

