जालंधर -( मनदीप कौर)- शहर के रामनगर इलाके में मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, किशनपुरा निवासी वंश ने बताया कि उसके घर की छत के रास्ते कमरे में घुसकर दो मोबाइल फोन चोरी किए गए थे। आरोपी का एक साथी भी था, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी की बात स्वीकार की और खुद को नशे का आदी बताया। लोगों ने गुस्से में उसे खंभे से बांधकर डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल भेजा और बाद में पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े:- 9https://chardapunjabtv.com/amarnath-yatra-2026-18th-batch-of-pilgrims-departs-baltal-base-camp/
जांच अधिकारी ने बताया कि लोगों का गुस्सा समझा जा सकता है, लेकिन किसी भी आरोपी के साथ कानून अपने हाथ में लेकर मारपीट करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो आरोपी की जान को भी खतरा हो सकता था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

