जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के बस्ती बावा खेल स्थित पन्नू विहार में शुक्रवार को एक्साइज विभाग और बस्ती बावा खेल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से पंजाब किंग ब्रांड की 16 पेटी शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
छापेमारी के दौरान दुकान से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि, मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला, इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/firozpur-asi-jumped-into-canal-video-allegations-7-people/
एक्साइज अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पिछले कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त दुकान से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई।
फिलहाल पुलिस दुकान के मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

