जालंधर:-(मनदीप कौर)- भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर जालंधर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी संबंध में सिटी वाल्मीकि सभा और प्रशासन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में बताया गया कि 24 अक्टूबर को जालंधर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक के दौरान शोभायात्रा को लेकर अलग-अलग तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़े:- जगराओं में घर में घुसे 35-40 युवक, दो भाइयों पर तलवारों-खंडों से हमला
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, डीसी वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और आप नेता चंद्र ग्रेवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक से पहले भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में अरदास भी की गई।
बैठक में मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भरोसा दिलाया गया कि शोभायात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारी की जाएगी।
भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर जालंधर में हर साल धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पिछले वर्षों में भी शहर में शोभायात्रा का आयोजन हुआ है।

