जालंधर -(मनदीप कौर)- फगवाड़ा गेट इलाके में पुलिस ने सट्टेबाजी के मामले को लेकर एक घर में रेड की। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर से कंप्यूटर, 4 मोबाइल फोन, दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 14 लोगों को राउंडअप किया और कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में दड़ा-सट्टा गतिविधियों को लेकर जांच की जा रही है।

रेड के दौरान बड़ी संख्या में सामान एकत्र किए जाने की बात भी सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया द्वारा कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से सवाल किए गए।
मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने बताया कि सट्टेबाजी से जुड़े मामले में दबिश दी गई है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।

