जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक इलाके में भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। हालांकि, पुलिस ने अभी मृतक की पहचान और मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया है।

यह भी पढ़े:- ओडिशा में नकली नोटों से स्कूटी खरीदने पहुंचा नाबालिग, नोटों के बंडल की मोटाई से खुला राज
मृतक की तलाशी के दौरान कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जीआरपी द्वारा 174 की कार्रवाई की गई है और शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जा रहा है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

