जालंधर -(मनदीप कौर )- जालंधर के करतार नगर इलाके में देर रात मामा-भांजे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक कर्ण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर और शरीर पर कई टांके लगे हैं।
पीड़ित कर्ण ने बताया कि घर में मामा-मामी के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और मामूली बहस हिंसक झड़प में बदल गई। मामा को बचाने के लिए आगे आए कर्ण पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावर करीब आधे घंटे तक मारपीट करते रहे और फिर मौके से फरार हो गए। घायल पक्ष का कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। मामले की लिखित शिकायत जल्द पुलिस को दी जाएगी।

