जालंधर -(मनदीप कौर)- पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच जालंधर की मिट्ठू बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस और नगर निगम की टीम ने नशा तस्करी के आरोपी विक्रम सिंह उर्फ लक्की पुत्र मनजीत सिंह के घर पर कार्रवाई की। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी घर पर ही मौजूद मिला।
बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए आरोपी के घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी विक्रम सिंह बाहर आया और उसने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के पैर छुए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

आरोपी पर 12 मामले दर्ज होने की बात
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि विक्रम सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें 7 एक्साइज एक्ट, 2 से 3 लड़ाई-झगड़े और 2 से 3 एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले बताए गए हैं।
यह भी पढ़े:-Jalandhar में Hari Burger को लेकर विवाद, बर्गर में सूंडी मिलने का युवक ने किया दावा
पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जानकारी भी सामने आई है।
नगर निगम की ओर से मिला था नोटिस
मामले के अनुसार नगर निगम की ओर से विक्रम सिंह को एक नोटिस जारी किया गया था। इसमें उसके घर पर कथित तौर पर किए गए अवैध निर्माण को लेकर जवाब मांगा गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक नोटिस का कोई जवाब या संबंधित निर्माण से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची।
घर पर अवैध निर्माण का आरोप
नगर निगम अधिकारी के अनुसार विक्रम सिंह के घर पर कथित तौर पर अवैध रूप से निर्माण करवाया गया था। इसी मामले को लेकर नोटिस जारी किया गया था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। जालंधर में पुलिस और नगर निगम पहले भी नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों के कथित अवैध ढांचों पर कार्रवाई कर चुके हैं।
DSP ने मामले की जांच की बात कही
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि विक्रम सिंह को लेकर नगर निगम की ओर से पत्र मिला था, जिसमें अवैध कब्जे/निर्माण की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई जारी है। मामले में सामने आए आरोपों और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

