नई दिल्ली -(ब्यूरो रिपोर्ट)- Canada Border Services Agency (CBSA) ने जबरन वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में चार पंजाब से संबंधित भारतीय युवकों को Canada से Deport किया है। CBSA के अनुसार इन मामलों में Palwinder Singh, Jasmer Singh, Amitoz Bajwa और Sahibjot Singh शामिल हैं।

चारों पर क्या आरोप हैं?
CBSA के मुताबिक Palwinder Singh को 2025 में जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी के मामले से जोड़ा गया था। Jasmer Singh को Canada में forcible confinement के मामले में दोषी ठहराया गया था। वहीं Amitoz Bajwa को संगठित आपराधिक गतिविधियों और जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी तथा हथियारों से संबंधित गतिविधियों से जोड़ा गया। Sahibjot Singh को भी एक ऐसे संगठन से जोड़ा गया जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।
Canada से अब तक 111 लोगों को हटाया गया
CBSA के आंकड़ों के अनुसार 3 सितंबर 2026 तक 188 removal orders जारी किए गए, जबकि 111 लोगों को Canada से हटाया जा चुका है। इनमें Pacific Region से 58, Prairie Region से 30 और Greater Toronto Area से 23 लोग शामिल हैं।
जबरन वसूली नेटवर्क पर Canada की सख्ती
CBSA ने कहा है कि वह Canada में जबरन वसूली और संगठित अपराध से जुड़े विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एजेंसी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसे मामलों की जांच और Deportation की प्रक्रिया तेज की है।

