जालंधर -(मनदीप कौर)- थाना-2 के अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और अलमारी से सोने के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित परिवार के अनुसार, घर की महिला करीब 12 बजे वापस लौटी तो सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखे गहने व नकदी गायब थे। परिवार ने करीब 8 से 9 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी होने की बात कही है।

यह भी पढ़े:- चीन से आए ₹12 करोड़ के पटाखे जब्त, स्टेशनरी और मेडिकल ग्लव्स की आड़ में हो रही थी तस्करी
परिवार का आरोप है कि वारदात के दौरान चोरों ने घर का लॉकर तोड़ दिया और अपने औजार भी मौके पर छोड़ गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना थाना-2 पुलिस को दी। परिवार ने आशंका जताई है कि वारदात में एक-दो नहीं, बल्कि एक गिरोह शामिल हो सकता है।
परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

