जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में मंगलवार शाम कई राउंड फायरिंग होने का मामला सामने आया। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/punjab-roadways-punbus-strike-second-day-passengers-facing-problems/

सूचना मिलने पर एसीपी अतीश भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

