जालंधर -(मनदीप कौर)- महानगर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइंस स्थित गुप्ता मोटर्स सेल्स के बाहर का है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
CCTV फुटेज में कैद हुई चोरी की घटना

जानकारी के मुताबिक, दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा को एक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। दुकान मालिक के अनुसार, CCTV फुटेज में दोपहर करीब 3 बजकर 27 मिनट पर काली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति दुकान के आसपास घूमता दिखाई देता है। आरोप है कि उसने पहले दुकान की रेकी की और फिर मौका पाकर बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर फरार हो गया।
दुकानदार ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
दुकानदार ने बताया कि CCTV फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने और चोरी हुई एक्टिवा बरामद करने की मांग की है।
थाना बारादरी पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत थाना बारादरी पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और चोरी हुई एक्टिवा का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

