जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर की घास मंडी स्थित गीता कॉलोनी में शाम के समय चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक वहां से गार्डर चोरी करने की कोशिश कर रहा था।
लोगों द्वारा पकड़े गए युवक ने अपना नाम राम बाबू बताया है। उसने बताया कि वह भार्गो कैंप का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर बताया कि इस चोरी में उसके साथ कुछ अन्य साथी भी शामिल थे, जो उसके पकड़े जाने के बाद मौके से फरार हो गए।

वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह से चोरी की घटना हुई थी और उस समय आरोपी फरार हो गया था।
फिलहाल पकड़े गए युवक को लेकर पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और पूरे मामले की पुष्टि का इंतजार है।

